बावल राजकीय कॉलेज में एथलीट मीट आज से
बावलस्थित राजकीय कॉलेज में 17 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन
किया जाएगा।
बावल | बावलस्थित राजकीय कॉलेज में 17 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य एनके कंसल संयोजक डॉ. डीसी चौहान ने बताया कि 18 नवंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि गुप्ता होंगे। उन्होंने बताया कि एथलीट मीट में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

Comments
Post a Comment