Skip to main content

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

​22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल
फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का मामला। परिजनों ने जांच के लिए उठाई मांग।
फरीदाबाद। निजी अस्पतालों में ज्यादा बिल की शिकायतों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। जहां बुखार से पीड़ित एक गर्भवती महिला की 22 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। डॉक्टर महिला के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को भी नहीं बचा सके। वहीं इलाज का बिल थमा दिया 18 लाख रुपये। इस बिल पर अब मृतका के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।
 गांव नचौली के रहने वाले सीताराम ने अपनी बेटी श्वेता (20) को बुखार होने के चलते 13 दिसंबर को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया था। 
- तीन-चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। 
- डॉक्टरों ने शुरू में साढ़े तीन लाख रूपये जमा कराने को कहा। श्वेता के पिता सीताराम का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपए जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही और जब तक पैसे जमा नहीं कराए तब तक ऑपरेशन नहीं किया। 
- आरोप है कि अॉपरेशन में देरी की वजह से श्वेता के पेट में इनफेक्शन हो गया। हालत बिगड़ने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। 
- उपचार के दौरान लगातार श्वेता के पिता से पैसे जमा कराए जाते रहे। सीताराम का आरोप है कि उसे अपनी बीमार बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया। 
- जब वह 5 जनवरी को आईसीयू में एडमिट श्वेता से मिलने गए तो उनकी बेटी बेसुध पड़ी हुई थी। अस्पताल की तरफ से जब और पैसे की मांग की गई तो उन्होंने पैसे जमा करने से मना कर दिया। जिसके बाद कुछ ही देर में श्वेता को मृत घोषित कर दिया।
हॉस्पिटल का कहना है ये :
- अस्पताल के क्वालिटी एंड सेफ्टी चेयरमैन डॉ. रमेश चांदना ने सभी आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि मरीज को टाइफाइड था ,गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे इसलिए मरीज को तुरंत आईसीयू में दाखिल कराया गया। 
- मरीज की हालत बीच में सुधरी भी थी और उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन पेट में इंफेक्शन की वजह से उसे दोबारा आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। 
- लाखों रुपए के बिल पर उनका कहना है कि लगभग 18 लाख रूपये का खर्च आया है, जिसमें से परिजनों ने करीब 10 लाख रुपए जमा भी करा दिए हैं। अस्पताल की तरफ से बाकी के पैसे माफ कर दिए गए हैं और परिजनों को शव भी दे दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

एनएच-8 स्थित बनीपुर चौक पर बनेगा बस स्टैंड, 3 एकड़ जमीन ट्रांसफर, बजट के लिए नक्शा बनवाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा बावलऔद्योगिक क्षेत्र के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बावल के बनीपुर चौक पर यह बस स्टैंड बनाया जाएगा।  बस अड्‌डे को लेकर एचएसआईआईडीसी से परिवहन विभाग द्वारा जमीन ट्रांसफर करा ली गई है। इसके लिए विभाग द्वारा राशि भी जमा कराई गई है। साथ ही निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस स्टैंड का नक्शा बनवाकर फाइल को स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। यह बस स्टैंड बनता है तो क्षेत्र के लोगों के अलावा बाहरी रह रहे लोगों को भी रातभर यहां से बसें मिल सकेंगी। अब तक यहां केवल लोकल बसें ही रुकती थीं, लेकिन बाद में यहां लंबी दूरी की बसें भी रुकेंगी। 

BAWAL, KATLA ME FIRING

फायरिंग के वक्त आरोपी बोला खेड़ा मुरार का हूं, पुलिस ने दी दबिश, युवक था फरार बावलके कटला बाजार में कपड़ों की दुकान में घुसकर फायरिंग करते हुए रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के... टीवीदेख रहे दुकानदार अन्य पर चलाई थी गोली : बावलके कटला बाजार में नरेश कुमार अपनी कपड़ों की दुकान पर शनिवार रात करीब 8.30 बजे चार अन्य लोगों के साथ टीवी पर प्रो-कबड्डी लीग का मैच देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुस आया और दुकानदार की ओर फायरिंग कर दी। गाेली दुकान के अंदर शीशे पर जा लगी। इसके बाद युवक ने एक और गोली चलाने का प्रयास किया, मगर गोली चल नहीं पाई। दुकान में बैठे लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। सूचना पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि युवक ने खुद को खेड़ा आलम पुर का बताया तथा एक करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की।