Skip to main content

बावल से नयी खबर , टांकड़ी गांव का हुआ ज़िकर

गुड़गांव से भगोड़ा टांकड़ी में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश यूपी से पुलिस ने पकड़ा


रिमांड के दौरान होगी पूछताछ; डी एस पी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के...
गुड़गांव से भगोड़ा टांकड़ी में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश यूपी से पुलिस ने पकड़ा

बावलके कटला बाजार स्थित कपड़ों की दुकान में घुसकर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने टांकड़ी में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश को गुड़गांव पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। 


दुकानदार से रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी अनिल को पकड़ने को लेकर पुलिस ने यूपी में दबिश दी तो उक्त बदमाश गुड़गांव के गांव खांडसा निवासी रिक्की राघव हत्थे चढ़ गया। लेकिन अनिल बचकर निकलने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस तथा एक सफारी गाड़ी भी बरामद की है। डीएसपी कोसली अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग एक करोड़ फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अनिल को दबोचने के लिए टीम लगातार यूपी में दबिश दे रही थी। बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने यूपी के बांधा जिला के नारायणी थाना क्षेत्र में दबिश देते हुए रेड की थी। आरोपी अनिल तो बच निकला, मगर रिक्की राघव को काबू कर लिया गया। रिक्की राघव आपराधिक प्रवृति का है और इस पर गुड़गांव में हत्या का प्रयास आम्र्स एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। इसके अलावा उक्त आरोपी 7 मई 2017 को गांव टांकड़ी में पुष्पेंद्र पर मारने की नीयत से गोली चलाई थी। जिस पर बावल थाना मे भी उक्त आरोपी पर हत्या का प्रयास आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ है और वारदात को अंजाम देने के समय से ही आरोपी फरार चल रहा था। 

Comments

Popular posts from this blog

मनचले तंग करे, तो 1091 पर दे शिकायत रेवाड़ी : जिले में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के निर्देश पर महिला सुरक्षा के लिए जिला में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महिला टीम इंचार्ज एसआई वीना राणा ने शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय व शहर में स्थित महिला पीजी में विभिन्न जानकारियां दी। कालेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए वीना राणा ने कहा कि उन्हें कालेज में आते-जाते समय कोई थी परेशान करता है या पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन 1091 पर दें। यदि कोई मनचला छेड़छाड़ करता है तो उसकी हरकतों को अनदेखा करने की बजाय विरोध करें। यदि उनकी हरकतों को अनदेखा किया तो ये कम होने की बजाय बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मदद के लिए पहुंचती है। यह हेल्पलाइन उनकी सुरक्षा के लिए ही पुलिस द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बस या आटो में भी चलते समय पूरी तरह सावधान रहें। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी भी दी

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का मामला। परिजनों ने जांच के लिए उठाई मांग। फरीदाबाद।  निजी अस्पतालों में ज्यादा बिल की शिकायतों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। जहां बुखार से पीड़ित एक गर्भवती महिला की 22 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। डॉक्टर महिला के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को भी नहीं बचा सके। वहीं इलाज का बिल थमा दिया 18 लाख रुपये। इस बिल पर अब मृतका के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।  गांव नचौली के रहने वाले सीताराम ने अपनी बेटी श्वेता (20) को बुखार होने के चलते 13 दिसंबर को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया था।  - तीन-चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।  - डॉक्टरों ने शुरू में साढ़े तीन लाख रूपये जमा कराने को कहा। श्वेता के पिता सीताराम का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपए जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही और जब तक पैसे जमा नहीं कराए तब तक ऑपरेशन...

10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का

10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का                                      कुल मिलाकर हालात ऐसे लगे कि अगर एक आम आदमी बैंक में 10 रुपये के सिक्के लेकर उसके बदले नोट लेना चाहे तो आसान नहीं है, उसके धक्के खाने ही पड़ेंगे और वह हारकर लौट जाएगा। इसके बाद 10 रुपये का सिक्का दोबारा लेने से तौबा कर लेगा।  दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक । मैनेजर से 10 रुपये के सिक्के बदलने के बाबत पूछा गया, जिस पर उन्होंने शहर में इन सिक्कों के नहीं चलने और नकली सिक्कों की फैक्ट्री पकड़े जाने को इसकी वजह बताई। अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आम इंसान या एक छोटे दुकानदार के लिए 10 रुपये का सिक्का लेने पर उसे खपाना कितनी बड़ी मुसीबत है। इसीलिए न तो ग्राहक 10 रुपये का सिक्का ले रहा और न ही कोई व्यापारी। उधर, बैंकों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि अगर कोई बैंक सिक्के लेने से इनकार करता है तो लोग उनक...