फसलबीमा योजना : कार्यक्रममें बावल केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. सतबीर सिंह ने किसानों को खाद की मात्रा उपयोग की विधि के बारे में बताया। डाॅ. जोगेंद्र सिंह यादव ने फसल विविधीकरण के लिए अरंड की खेती अपनाने पर बल दिया। बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश ने फल सब्जी की खेती बारे जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि डाॅ. चांदराम ने विभाग की सभी योजनाओं के बारे किसानों को अवगत करवाया। उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. दीपक कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे 31 दिसम्बर तक गेहूं, सरसों, जौं चना फसल का बीमा करवाकर अपने खेतों को जोखिम से बचा सकते हैं। मृदा जांच अधिकारी डाॅ. राहुल बडकोदिया ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान भूपेन्द्र, विजय सुरेन्द्र ने अनुभवों को साझा किया। खंड कृषि अधिकारी डाॅ. भागिंद्र सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. दिनेश, डाॅ. नरेश वर्मा, डाॅ. अजीत, डाॅ. मनोज, डाॅ. योगेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एनएच-8 स्थित बनीपुर चौक पर बनेगा बस स्टैंड, 3 एकड़ जमीन ट्रांसफर, बजट के लिए नक्शा बनवाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा बावलऔद्योगिक क्षेत्र के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बावल के बनीपुर चौक पर यह बस स्टैंड बनाया जाएगा। बस अड्डे को लेकर एचएसआईआईडीसी से परिवहन विभाग द्वारा जमीन ट्रांसफर करा ली गई है। इसके लिए विभाग द्वारा राशि भी जमा कराई गई है। साथ ही निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस स्टैंड का नक्शा बनवाकर फाइल को स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। यह बस स्टैंड बनता है तो क्षेत्र के लोगों के अलावा बाहरी रह रहे लोगों को भी रातभर यहां से बसें मिल सकेंगी। अब तक यहां केवल लोकल बसें ही रुकती थीं, लेकिन बाद में यहां लंबी दूरी की बसें भी रुकेंगी।
Comments
Post a Comment