Skip to main content

JAMMU KASHMIR OPERATION ALL OUT

J-K: अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया

   जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑलआउट लगातार जारी है. मंगलवार सुबह सटीक जानकारी मिलने के बाद आर्मी और अनंतनाग पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत अनंतनाग में कुछ आतंकियों को घेर लिया. आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है. बताया जा रहा है कि करीब 3-4 आतंकी छुपे हुए हैं और फायरिंग कर रहे हैं. सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है.
    संकेतात्मक फोटो

    Comments

    Popular posts from this blog

    मनचले तंग करे, तो 1091 पर दे शिकायत रेवाड़ी : जिले में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के निर्देश पर महिला सुरक्षा के लिए जिला में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महिला टीम इंचार्ज एसआई वीना राणा ने शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय व शहर में स्थित महिला पीजी में विभिन्न जानकारियां दी। कालेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए वीना राणा ने कहा कि उन्हें कालेज में आते-जाते समय कोई थी परेशान करता है या पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन 1091 पर दें। यदि कोई मनचला छेड़छाड़ करता है तो उसकी हरकतों को अनदेखा करने की बजाय विरोध करें। यदि उनकी हरकतों को अनदेखा किया तो ये कम होने की बजाय बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मदद के लिए पहुंचती है। यह हेल्पलाइन उनकी सुरक्षा के लिए ही पुलिस द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बस या आटो में भी चलते समय पूरी तरह सावधान रहें। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी भी दी

    22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

    22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का मामला। परिजनों ने जांच के लिए उठाई मांग। फरीदाबाद।  निजी अस्पतालों में ज्यादा बिल की शिकायतों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। जहां बुखार से पीड़ित एक गर्भवती महिला की 22 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। डॉक्टर महिला के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को भी नहीं बचा सके। वहीं इलाज का बिल थमा दिया 18 लाख रुपये। इस बिल पर अब मृतका के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।  गांव नचौली के रहने वाले सीताराम ने अपनी बेटी श्वेता (20) को बुखार होने के चलते 13 दिसंबर को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया था।  - तीन-चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।  - डॉक्टरों ने शुरू में साढ़े तीन लाख रूपये जमा कराने को कहा। श्वेता के पिता सीताराम का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपए जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही और जब तक पैसे जमा नहीं कराए तब तक ऑपरेशन...

    10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का

    10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का                                      कुल मिलाकर हालात ऐसे लगे कि अगर एक आम आदमी बैंक में 10 रुपये के सिक्के लेकर उसके बदले नोट लेना चाहे तो आसान नहीं है, उसके धक्के खाने ही पड़ेंगे और वह हारकर लौट जाएगा। इसके बाद 10 रुपये का सिक्का दोबारा लेने से तौबा कर लेगा।  दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक । मैनेजर से 10 रुपये के सिक्के बदलने के बाबत पूछा गया, जिस पर उन्होंने शहर में इन सिक्कों के नहीं चलने और नकली सिक्कों की फैक्ट्री पकड़े जाने को इसकी वजह बताई। अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आम इंसान या एक छोटे दुकानदार के लिए 10 रुपये का सिक्का लेने पर उसे खपाना कितनी बड़ी मुसीबत है। इसीलिए न तो ग्राहक 10 रुपये का सिक्का ले रहा और न ही कोई व्यापारी। उधर, बैंकों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि अगर कोई बैंक सिक्के लेने से इनकार करता है तो लोग उनक...