Skip to main content

बाज नहीं आ रहा PAK, पुंछ के शाहपुरा इलाके में किया सीजफायर उल्लंघन

बाज नहीं आ रहा PAK, पुंछ के शाहपुरा इलाके में किया सीजफायर उल्लंघन

                                  

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के शाहपुरा इलाके में सीजफायर उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान सेना भारी मोर्टार सेल का इस्तेमाल कर भारतीय सेना पर गोलाबारी कर रही है. भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है.  पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग में अब तक जान-माल की हानि नहीं हुई है.
इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुपवाड़ा सेक्टर के हंदवारा इलाके के नौगाम क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ सीजफायर उल्लंघन  किया गया था. भारतीय सेना भी इस फायरिंग का करारा जवाब दिया था.
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के बीच हाल ही में दिल्ली में पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के डीजी स्तर की बातचीत  हुई थी. इसमें पाकिस्तान रेंजर्स के 19 सदस्य टीम ने भाग लिया था.
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें पाकिस्तान की सीमा की तरफ से होने वाले सीज़ फायर उलंघन की बातचीत  का मुद्दा BSF ने उठाया. साथ ही BSF ने पाक रेंजर्स की तरफ से होने वाले स्नायपिंग का मुद्दा भी उठाया.

Comments

Popular posts from this blog

मनचले तंग करे, तो 1091 पर दे शिकायत रेवाड़ी : जिले में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के निर्देश पर महिला सुरक्षा के लिए जिला में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महिला टीम इंचार्ज एसआई वीना राणा ने शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय व शहर में स्थित महिला पीजी में विभिन्न जानकारियां दी। कालेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए वीना राणा ने कहा कि उन्हें कालेज में आते-जाते समय कोई थी परेशान करता है या पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत महिला हेल्पलाइन 1091 पर दें। यदि कोई मनचला छेड़छाड़ करता है तो उसकी हरकतों को अनदेखा करने की बजाय विरोध करें। यदि उनकी हरकतों को अनदेखा किया तो ये कम होने की बजाय बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मदद के लिए पहुंचती है। यह हेल्पलाइन उनकी सुरक्षा के लिए ही पुलिस द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बस या आटो में भी चलते समय पूरी तरह सावधान रहें। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी भी दी

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का मामला। परिजनों ने जांच के लिए उठाई मांग। फरीदाबाद।  निजी अस्पतालों में ज्यादा बिल की शिकायतों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। जहां बुखार से पीड़ित एक गर्भवती महिला की 22 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। डॉक्टर महिला के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को भी नहीं बचा सके। वहीं इलाज का बिल थमा दिया 18 लाख रुपये। इस बिल पर अब मृतका के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।  गांव नचौली के रहने वाले सीताराम ने अपनी बेटी श्वेता (20) को बुखार होने के चलते 13 दिसंबर को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया था।  - तीन-चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।  - डॉक्टरों ने शुरू में साढ़े तीन लाख रूपये जमा कराने को कहा। श्वेता के पिता सीताराम का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपए जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही और जब तक पैसे जमा नहीं कराए तब तक ऑपरेशन...

10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का

10 रूपए का सिक्का फिर बना मुसिबर संभल जाएं वार्ना आपको जेल करवा सकता है ये 10 रुपये का सिक्का                                      कुल मिलाकर हालात ऐसे लगे कि अगर एक आम आदमी बैंक में 10 रुपये के सिक्के लेकर उसके बदले नोट लेना चाहे तो आसान नहीं है, उसके धक्के खाने ही पड़ेंगे और वह हारकर लौट जाएगा। इसके बाद 10 रुपये का सिक्का दोबारा लेने से तौबा कर लेगा।  दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक । मैनेजर से 10 रुपये के सिक्के बदलने के बाबत पूछा गया, जिस पर उन्होंने शहर में इन सिक्कों के नहीं चलने और नकली सिक्कों की फैक्ट्री पकड़े जाने को इसकी वजह बताई। अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आम इंसान या एक छोटे दुकानदार के लिए 10 रुपये का सिक्का लेने पर उसे खपाना कितनी बड़ी मुसीबत है। इसीलिए न तो ग्राहक 10 रुपये का सिक्का ले रहा और न ही कोई व्यापारी। उधर, बैंकों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि अगर कोई बैंक सिक्के लेने से इनकार करता है तो लोग उनक...