Skip to main content

SARSON KA BEEZ AB BAWAL AGRICULTURE UNIVERSITY SE LEIN !

     बावल अनुसंधान केंद्र पर सरसों के बीज की बिक्री शुरू


 किसानों के लिए अच्छी खबर है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय 
अनुसंधान केंद्र...
किसानोंके लिए अच्छी खबर है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल पर सरसों की बीज बिक्री शुरू हो गई है। इसमें विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई किस्मों के ही प्रमाणित बीज उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय निदेशक सतबीर यादव ने बताया कि यहां जिन किस्मों के बीज मिलेंगे, उनमें आरबी-50, लक्ष्मी, आरएच-0749, आरएच-30 टी-59 शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एनएच-8 स्थित बनीपुर चौक पर बनेगा बस स्टैंड, 3 एकड़ जमीन ट्रांसफर, बजट के लिए नक्शा बनवाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा बावलऔद्योगिक क्षेत्र के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बावल के बनीपुर चौक पर यह बस स्टैंड बनाया जाएगा।  बस अड्‌डे को लेकर एचएसआईआईडीसी से परिवहन विभाग द्वारा जमीन ट्रांसफर करा ली गई है। इसके लिए विभाग द्वारा राशि भी जमा कराई गई है। साथ ही निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस स्टैंड का नक्शा बनवाकर फाइल को स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। यह बस स्टैंड बनता है तो क्षेत्र के लोगों के अलावा बाहरी रह रहे लोगों को भी रातभर यहां से बसें मिल सकेंगी। अब तक यहां केवल लोकल बसें ही रुकती थीं, लेकिन बाद में यहां लंबी दूरी की बसें भी रुकेंगी। 

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल

22 दिन के इलाज के बाद मां-बेटी की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का मामला। परिजनों ने जांच के लिए उठाई मांग। फरीदाबाद।  निजी अस्पतालों में ज्यादा बिल की शिकायतों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के एशियन अस्पताल का है। जहां बुखार से पीड़ित एक गर्भवती महिला की 22 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। डॉक्टर महिला के पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे को भी नहीं बचा सके। वहीं इलाज का बिल थमा दिया 18 लाख रुपये। इस बिल पर अब मृतका के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है।  गांव नचौली के रहने वाले सीताराम ने अपनी बेटी श्वेता (20) को बुखार होने के चलते 13 दिसंबर को एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया था।  - तीन-चार दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा महिला के पेट में मर गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।  - डॉक्टरों ने शुरू में साढ़े तीन लाख रूपये जमा कराने को कहा। श्वेता के पिता सीताराम का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपए जमा होने के बाद ही ऑपरेशन करने की बात कही और जब तक पैसे जमा नहीं कराए तब तक ऑपरेशन...

बावल से नयी खबर , टांकड़ी गांव का हुआ ज़िकर

गुड़गांव से भगोड़ा टांकड़ी में हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश यूपी से पुलिस ने पकड़ा रिमांड के दौरान होगी पूछताछ; डी एस पी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के... बावलके कटला बाजार स्थित कपड़ों की दुकान में घुसकर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने टांकड़ी में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश को गुड़गांव पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है।  दुकानदार से रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी अनिल को पकड़ने को लेकर पुलिस ने यूपी में दबिश दी तो उक्त बदमाश गुड़गांव के गांव खांडसा निवासी रिक्की राघव हत्थे चढ़ गया। लेकिन अनिल बचकर निकलने में कामयाब हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस तथा एक सफारी गाड़ी भी बरामद की है। डीएसपी कोसली अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग एक करोड़ फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अनिल को दबोचने के लिए टीम लगातार यूपी में दबिश दे...