Skip to main content

Posts

SARSON KA BEEZ AB BAWAL AGRICULTURE UNIVERSITY SE LEIN !

     बावल अनुसंधान केंद्र पर सरसों के बीज की बिक्री शुरू  किसानों के लिए अच्छी खबर है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय  अनुसंधान केंद्र... किसानोंके लिए अच्छी खबर है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल पर सरसों की बीज बिक्री शुरू हो गई है। इसमें विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई किस्मों के ही प्रमाणित बीज उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय निदेशक सतबीर यादव ने बताया कि यहां जिन किस्मों के बीज मिलेंगे, उनमें आरबी-50, लक्ष्मी, आरएच-0749, आरएच-30 टी-59 शामिल हैं।

SAMJHO ISE OR KHUD KE NUKSAN SE BACHO

23 अवैध घरेलू सिलेंडर से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक गिरफ्तार गांवनंगली परसापुर के पास से बावल थाना पुलिस ने अवैध सिलेंडर से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी के अंदर 23 घरेलू गैस सिलेंडर.. ये गैस सिलेंडर ब्लैक में बिक्री के लिए राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में ले जाए जा रहे थे। आरोपी चालक की पहचान गांव लालपुर डवाना निवासी रूपचंद के रूप में हुई। बावल थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में अवैध सिलेंडर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नंगली परसापुर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मार्शल गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।  भाइयों अपनी गैस वाली कॉपी इन ब्लैक मार्केटिंग वालों को न दिया करो | 

GOVERNMENT SCHOOL BAWAL KA HAAL DEKHO

आरटीआई से खुलासा : बावल स्कूल में गणित प्रवक्ता सरप्लस, सुमाखेड़ा स्कूल में एक भी नहीं शिक्षाविभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक आरटीआई से यह खुलासा हुआ है। एक तरफ गांव सुमाखेड़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणित प्रवक्‍ता का पद खाली है। इस बारे में शिक्षा अधिकारियों का तर्क है कि जिले में इस विषय के प्रवक्ता बहुत कम है। उधर बावल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित पद के लिए स्वीकृत चार पदों के स्थान पांच शिक्षक कार्यरत हैं।  आरटीआई के तहत खुलासा करने वाले जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि सुमाखेड़ा के ग्रामीण खाली पदों को लेकर लगातार शिक्षा अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहे हैं। अधिकारियों का दो टूक जवाब होता है कि जिले में पहले ही इस विषय के प्रवक्ता बहुत कम है। लिहाजा आसानी से इस पद को नहीं भरा जा सकता। जब आरटीआई से बावल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत इस विषय के शिक्षकों का विवरण मांगा तो यहां स्वीकृत चार पदों के स्थान पर पांच गणित के प्रवक्ता कार्यरत है। जिला पार्षद ने शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में शिक्षकों...

BAWAL ME YE KYA HO RAHA HAI

 साबन में जमीन के विवाद में चली गोली, लाठी-डंडे चलने से                                  कई लोग घायल जानकारी के अनुसार साबन निवासी बदलूराम धर्मबीर के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अदालत के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार मनीष कुमार कब्जा कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भारी पुलिस मौके पर मौजूद रहा। लेकिन खेत में फसल की बिजाई की हुई थी तथा मकान बने हुए थे। इस पर तहसीलदार की आेर से एसेसमेंट के बाद आगे कार्रवाई की बात कही तथा एक पक्ष को इसके लिए मोहलत देकर वापस लौट गए।  इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि धर्मबीर पक्ष की ओर से गोली चला दी गई, जो कि गांव के ही एक व्यक्ति विजय को कोहनी के पास लगी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले, इसमें कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा देर शाम तक मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी। 

BAWAL ME BADH RAHA HAI PARDUSHAN

बावल एवं धारूहेड़ा की आधी से ज्यादा कंपनियां अभी भी पर्यावरण को लेकर तय किए गए मापदंडों को पूरा नहीं कर रही हैं। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी  पर उठ रहे सवाल  धारूहेड़ास्थित हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन के पास यह शिकायतें भी आई है कि बोर्ड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से धारूहेड़ा एवं बावल की 20 से ज्यादा कंपनी प्रदूषण के मापदंडों का मजाक उड़ा रही हैं। कार्रवाई को अधिकारियों की आपसी मिलीभगत से दबा दिया जाता है। 
एनएच-8 स्थित बनीपुर चौक पर बनेगा बस स्टैंड, 3 एकड़ जमीन ट्रांसफर, बजट के लिए नक्शा बनवाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा बावलऔद्योगिक क्षेत्र के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बावल के बनीपुर चौक पर यह बस स्टैंड बनाया जाएगा।  बस अड्‌डे को लेकर एचएसआईआईडीसी से परिवहन विभाग द्वारा जमीन ट्रांसफर करा ली गई है। इसके लिए विभाग द्वारा राशि भी जमा कराई गई है। साथ ही निर्माण के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बस स्टैंड का नक्शा बनवाकर फाइल को स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। यह बस स्टैंड बनता है तो क्षेत्र के लोगों के अलावा बाहरी रह रहे लोगों को भी रातभर यहां से बसें मिल सकेंगी। अब तक यहां केवल लोकल बसें ही रुकती थीं, लेकिन बाद में यहां लंबी दूरी की बसें भी रुकेंगी। 

BAWAL KE YUVAON KE LIYE !!

          बावल राजकीय कॉलेज में एथलीट मीट आज से    बावलस्थित राजकीय कॉलेज में 17 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन  किया जाएगा। बावल | बावलस्थित राजकीय कॉलेज में 17 नवंबर से दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य एनके कंसल संयोजक डॉ. डीसी चौहान ने बताया कि 18 नवंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि गुप्ता होंगे। उन्होंने बताया कि एथलीट मीट में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।